Search

 
 
 

चांडिल : सिंगाती में छह मार्च तक होगा नवान्ह परायण महायज्ञ

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के सिंगाती गांव स्थित सिंगाती पुरनाडीह बाबा मंदिर प्रांगण में श्रीश्री राम सरित मानस नवान्ह परायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है. इसको लेकर सोमवार भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. इस दौरान छह मार्च तक सिंगाती और आसपास का समूचा क्षेत्र भक्तिमय रहेगा. इसकी जानकारी देते हुए महायज्ञ के आयोजक जयदेव साहू ने बताया कि विश्व शांति, राष्ट शांति, प्रदेश और क्षेत्र के कल्याण हेतु 27 फरवरी से छह मार्च तक श्रीश्री राम सरित मानस नवान्ह परायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान प्रतिदिन रामकथा का आयोजन किया गया है. कथा पर प्रवचन देने के लिए विख्यात कथा वाचकों को आमंत्रित किया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-sail-officials-attended-the-general-conference-of-intuc/">किरीबुरु

: इंटक के महासम्मेलन में शामिल हुये सेल के अधिकारी

श्रीराम दरबार में स्थापित की जाएगी कलश

सिंगाती के ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किए जाने वाले महायज्ञ में सोमवार को श्रीराम दरबार में कलश स्थापित की जाएगी. यहां व्यास आसन पर पंडित तारपद हाजरा आसीन होंगे. श्रीराम दरबार में पुजारी मनोज पाठक व बादल चक्रवर्ती होंगे. महायज्ञ के दौरान 27 फरवरी से छह मार्च तक शक्तिपद चटर्जी, सनील पांडे, विष्णुपद चटर्जी, भवानंद दास, राधाकांत पांडे, दयाल दास, संजय पांडे, देवाशीष राय, राजू हाजरा, असीत मुखर्जी, फुलन देवी, सुभाष पांडे आदि राम कथा सुनाएंगे. इस दौरान प्रतिदिन आरती की जाएगी और अंतिम दिन भंडारा का आयोजन किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही