Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1208 परीक्षार्थी हुए शामिल

Chandil (Dilip Kumar ) : चांडिल अनुमंडल के पांच परीक्षा केंद्रों में शनिवार को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कदाचार मुक्त संपन्न हुई. अनुमंडल क्षेत्र के 1347 परीक्षार्थियों के लिए चार प्रखंडों में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाया गया था. शनिवार को हुई परीक्षा में 139 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पांच परीक्षा केंद्रों में कुल 1208 परीक्षार्थियों ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा लिखी. परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील बंद कर नवोदय विद्यालय भेज दिया गया. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों में परीक्षार्थियों को सुविधा के सभी संसाधन उपलब्ध कराए गए थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ravi-singh-kheda-acquitted-in-golmuri-firing-case-due-to-lack-of-evidence/">जमशेदपुर

: गोलमुरी फायरिंग मामले से रवि सिंह खेड़ा साक्ष्य के अभाव में बरी

1347 परीक्षार्थियों में 139 रहे अनुपस्थित

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बनाये गए परीक्षा केन्द्रों में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय चांडिल में कुल 325 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, यहां 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं रघुनाथपुर प्लस टू उच्च विद्यालय रघुनाथपुर में कुल 298 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि यहां 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इसी प्रकार उत्क्रमित उच्च विद्यालय गौरांगकोचा परीक्षा केंद्र में कुल 223 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, यहां 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. उच्च विद्यालय तिरुलडीह में कुल 209 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, यहां 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इसी प्रकार मध्य विद्यालय चौका में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 171 परीक्षार्थी में से 153 शामिल हुए, यहां 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही