Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : शंख ध्वनि व माता के जयकारे के साथ मंदिर और पूजा पंडालों में हुआ नवपत्रिका प्रवेश

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar)शारदीय नवरात्र की महासप्तमी को नव पत्रिका प्रवेश अनुष्ठान के बाद देवी दुर्गा भगवान श्रीगणेश, कार्तिकेय, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी के साथ मंदिर और पूजा पंडालों में विराजमान हो गई. इसके साथ ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी. इसके पूर्व महाषष्ठी के दिन शाम को बेलवरण के साथ अधिवास कर देवी दुर्गा का आमंत्रण किया गया था. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाषष्ठी पूजा के बाद शनिवार को सामूहिक कलश स्थापना के साथ शंख ध्वनि के साथ नवपत्रिका प्रवेश कराया गया. इसके साथ ही पूजा पंडाल व मंदिरों का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. महासप्तमी पर सामूहिक कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए. दुर्गा पूजा का आयोजन करने वाले सभी पूजा पंडाल और मंदिर से शनिवार को सुबह कलश जलयात्रा निकाला गया. कलश स्थापना के बाद से ही देवी की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-trample-paddy-and-vegetable-crops-in-ghaghra-including-news-from-dumariya-and-musabani/">चाकुलिया

: घाघरा में जंगली हाथियों ने धान और सब्जी की फसल को रौंदा समेत डुमरिया व मुसाबनी की खबर

231 भक्तों ने उठाया कलश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Chandil-Durga-Kalash.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा समिति चौका की ओर से महासप्तमी पर निकाले गए कलश जलयात्रा में कुल 231 भक्तों ने कलश उठाया. मंदिर से चौका गांव के तालाब तक सभी श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ पहुंचे और कलश में पवित्र जल भरकर मंदिर में स्थापित किया. आतिशबाजी के साथ नाचते-गाते श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित किया. इसके अलावा सार्वनिक पूजा कमेटी 16 आना चांडिल बाजार, दुर्गा पूजा समिति कदमडीह, चांडिल डाक बांगला, स्टेशन, भालुकोचा, आसनबनी, फदलोगोड़ा, तामुलिया, भादुडीह, चिलगु, खूंटी, पोड़का, ईचागढ़, चांदुडीह, देवलटांड, रुगड़ी बाजार, रघुनाथपुर, चालियामा, झीमड़ी, आदरडीह, बामनी, दुलमी, सिरूम, तिरुलडीह समेत अन्य स्थानों में धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाला गया. इसके साथ महासप्तमी विहित पूजा किया गया. शारदीय नवरात्र पर होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर चारों ओर उत्साह का माहौल है. सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा समिति चौका की ओर से शारदीय नवरात्रि पर देवी के नौ रूपों की अलग-अलग प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. यहां रोज देवी की अाराधना के लिए दूर-दराज के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही