Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ढाई घंटे बाद खाली हाथ बाहर निकली एनडीआरएफ की टीम

  • चांडिल डैम पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, उमड़ी भीड़
Chandil (Dilip Kumar) : जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद लापता हुए विमान की खोज में चांडिल डैम के अंदर घुसी एनडीआरएफ की टीम ढाई घंटे बाद खाली हाथ लौट आई. उसके साथ स्थानीय तैराकों की टीम भी बाहर निकल आई है. प्रत्यक्षदर्शियों के बताए स्थान पर लापता विमान की खोजबीन की जा रही है. विमान गिरने का लोकेशन कोयलागढ़ प्रतापपुर शिव मंदिर के आसपास बताया जा रहा है. भोजन करने के बाद टीम दोबारा डैम के अंदर विमान और पायलट की तलाश करने घुस गई है. उनके साथ चांडिल डैम के वोट संचालकों की टीम भी देसी तकनीक (झग्गड़) के साथ डैम में गई है.
इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-the-young-man-who-chased-away-the-minor-girl-of-churgi-village-has-married-seven-times/">Kiriburu

: चुर्गी गांव की नाबालिग युवती को भगाने वाले युवक ने की है सात शादियां
[caption id="attachment_936599" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/CHANDIL-NDRF-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चांडिल डैम पहुंचे लापता ट्रेनी पायलट के परिजन.[/caption]
एनडीआरएफ की 16 सदस्यीय टीम सुरेश कुमार के नेतृत्व में रांची से चांडिल डैम पहुंची है. बाहर निकालने के बाद टीम लीडर सुरेश कुमार ने बताया कि पहले चरण की जांच में टीम को कुछ सुराग नहीं मिला है. टीम दोबारा प्रयास करेगी और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी. उन्होंने कहा कि अगर विमान और पायलट यहां गिरे हैं तो निश्चित तौर पर टीम के सदस्य उन्हें खोज कर बाहर निकालेंगे. चांडिल डैम में विमान गिरने की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग बुधवार को चांडिल डैम पहुंचे और इसकी जानकारी ली. डैम में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो के अलावा चांडिल की अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार रजवाड़, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत जिले के कई पदाधिकारी और कर्मी के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं.
इसे भी पढ़ें : “वेट्टैयन’">https://lagatar.in/rajinikanths-powerful-action-will-be-seen-in-the-film-vettaiyan/">“वेट्टैयन’

फिल्म में दिखेगा रजनीकांत का दमदार एक्शन
चांडिल के पियालडीह निवासी प्रत्यक्षदर्शी तपन मांझी और रुसु मांझी दोनों डैम में अलग-अलग स्थान पर स्नान कर रहे थे. इस दौरान दोनों ने डैम के ऊपर एक विमान को उड़ते देखा. दोनों ने बताया कि डैम के पानी के ऊपर विमान का स्टार्ट बंद हो गया और विमान नीचे उतरा. इसके बाद विमान दोबारा स्टार्ट हुआ, कुछ ऊपर उठा और इसके बाद सीधे डैम के पानी में गिर गया. चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड चांडिल के सचिव श्यामल मार्डी ने बताया कि डैम के निकट डीमुडीह के रहने वाले लखन हेम्ब्रम समेत कुछ महिलाओं ने भी विमान को गिरते हुए देखने की बात कही है.
इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-bharat-bandh-supporters-blocked-toll-bridge/">Adityapur

: भारत बंद समर्थकों ने टोल ब्रिज किया जाम
वहीं आंडा गांव के लोगों ने भी विमान को गिरते देखने की बात कही है. बुधवार सुबह प्रशासनिक पदाधिकारी चांडिल डैम पहुंचे. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम पहुंची और लापता विमान की तलाश शुरू की गई. बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे ट्रेनी पायलट के माता-पिता और स्वजन चांडिल डैम पहुंचे. चांडिल डैम परिसर में उनकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है. वे अपने बेटे के वियोग में विलाप कर रही हैं.
 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही