Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : नीमडीह पुलिस ने 24 घंटे में हत्या के आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना की पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर फरार हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित दल ने हत्यारोपी संतोष माहली को नीमडीह थाना क्षेत्र के चिरुगोड़ा से गिरफ्तार किया. हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी. थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में सरायकेला भेज दिया गया है. पुलिस तफ्तीश के अनुसार नीमडीह थाना क्षेत्र के सामानपुर के चिरुगोड़ा टोला में नहा रही नाबालिग पत्नी गुरुबारी माहली को उसके पति संतोष माहली ने पीछे से आकर पानी में सिर डुबोकर मार डाला था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-camp-will-be-organized-in-various-companies-including-tata-steel-to-link-aadhaar-with-voter-card/">जमशेदपुर

: आधार से वोटर कार्ड लिंक कराने को टाटा स्टील समेत विभिन्न कंपनियों में लगेगा कैंप

तीन माह पहले किया था प्रेम विवाह

नीमडीह थाना क्षेत्र के सामानपुर गांव के चिरुगोड़ा टोला निवासी संतोष माहली ने तीन माह पहले अपने गांव में ही शंकर माहली की 15 वर्षीय पुत्री गुरुबारी माहली से तीन पहले ही प्रेम विवाह किया था. पुलिस के अनुसार शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन चल रहा था. संतोष माहली ने रविवार को तालाब में नहाने के दौरान उसकी नाबालिग पत्नी को पानी में डुबाकर मार डाला और मौके से फरार हो गया. नीमडीह थाना की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरीत कार्रवाई शुरू किया और छापामारी करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही