Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : पुलिस छावनी में तब्दील नीमडीह स्टेशन व आसपास का क्षेत्र, जुटने लगे आंदोलनकारी

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar)आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से बुधवार से नीमडीह स्टेशन में घोषित अनिश्चितकालीन रेल टेका व डहर छेंका आंदोलन को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन दोनों हाई अलर्ट में है. स्टेशन परिसर समेत आसपास के पूरे क्षेत्र को आधी रात के बाद से ही पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार को ही स्टेशन व आसपास के क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी है. रघुनाथपुर मोड़ से ही पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. पुलिस-प्रशासन आंदोलनकारियों को गिरफ्तार करने के मूड में है. विदित हो कि आदिवासी कुड़मी समाज ने कुड़मी को आदिवासी (एसटी) सूची में सूचीबद्ध करने समेत दो अन्य मांगों के समर्थन में नीमडीह रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकालीन रेल टेका-डहर छेंका आंदोलन करने की घोषणा की है. [caption id="attachment_762803" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/NIMDIH-RAILWAY-STATION-ROAD.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नीमडीह स्टेशन जाने वाली सड़क पर तैनात थाना प्रभारी और पुलिस के जवान.[/caption] इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-64-organizations-will-be-investigated-suspected-of-having-links-with-banned-cpi-maoist/">EXCLUSIVE:

64 संगठनों की होगी जांच, प्रतिबंधित भाकपा माओवादी से संबंध होने का संदेह 

गांव-गांव से उमड़ने लगा है हुजूम

[caption id="attachment_762804" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/KUDMI-SAMAJ.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गांवों से सुबह ही रैली की शक्ल में निकले कुड़मी समाज के लोग.[/caption] आदिवासी कुड़मी समाज के आह्वान पर बुधवार की सुबह से ही नीमडीह व आसपास के क्षेत्र में कुड़मी समाज के लोग जुटने लगे हैं. पीला साड़ी व पीला धोती पहने लोग हाथों में झंडा बैनर लेकर आंदोलन स्थल की ओर जा रहे हैं. गांव-गांव से लोगों का हुजूम उमड़ने लगा है. सभी एक साथ चारों ओर से स्टेशन पहुंचने के लिए निकल रहे हैं. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के अलावा यहां पटमदा, बोड़ाम समेत पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिला व पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में कुड़मी समाज के लोगों के जुटने का अनुमान है. आंदोलनकारी इसे आखिरी और आरपार की लडाई बता रहे हैं. वैसे पुलिस-प्रशासन की तैयारी भी पुख्ता है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चल रही हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही