Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : 'न डिस्को जाएंगे न होटल जाएंगे, नया साल बाबा के दर पर मनाएंगे...' भजन पर झूमे श्रद्धालु

Advertisement
Advertisement
Chandil : श्री श्याम कला भवन चांडिल के तत्वावधान में नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित भजन कार्यक्रम में `न डिस्को जाएंगे न होटल जाएंगे, नया साल बाबा के दर पर मनाएंगे...` गाने पर जम कर थिरके श्याम प्रेमी. क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भजन गायक सुभाष शर्मा, गिरी कुंडू ने भजनों की अमृत वर्षा की बाबा के भजनों पर सभी श्याम भक्त झूमने लगे और बाबा का जयकारा लगाने लगे. इससे आसपास का पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया. रात्रि 12 बजे मंदिर में सभी सदस्यों ने मेवा मिश्री युक्त केक काटकर बाबा श्याम के साथ नववर्ष मनाया और सभी श्याम प्रेमी मंदिर परिसर में एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी. इसे भी पढ़ें : नये">https://lagatar.in/sad-news-in-the-new-year-stampede-in-mata-vaishno-devi-temple-building-12-killed-many-injured/">नये

साल में दुखद खबर, माता वैष्णो देवी मंदिर भवन में मची भगदड़, 12 की मौत, कई घायल
इसके पूर्व मंदिर के पुजारी सुभाष शर्मा ने बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना की. बाबा श्याम को फूलों से सजाया और भोग लगाया गया. पूरे मंदिर परिसर को बैलून और लाइट से सजाया गया था. कार्यक्रम में सह संयोजक दुर्गा चौधरी,अध्यक्ष संजय चौधरी, मनोज राय, चंदन रुंगटा, राजीव साव, परमानंद पसारी, मोंटी चौधरी, अमित केजरीवाल, मयंक रुंगटा समेत काफी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही