Chandil (Dilip Kumar) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चांडिल नगर इकाई ने सोमवार को स्वाधीनता संग्राम के महानायक सह आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस की जयंती "पराक्रम दिवस" के रूप में मनाया. इस अवसर पर नीमडीह प्रखंड अंतर्गत दुमदुमी स्थित सुभाष पार्क में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मौके पर समाजसेवी आलोक नाग, शिक्षक कार्तिक महतो, अभाविप प्रदेश निजी विश्वविद्यालय सह संयोजक सनातन गोराई, मधुसूदन दास समेत बड़ी संख्या में देशभक्त विद्यार्थियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-now-every-year-tusu-mela-will-be-held-at-domuhani-river-ghat-crowd-gathered-in-dobo-mela/">चांडिल
: अब हर साल दोमुहानी नदी घाट पर लगेगा टुसू मेला, डोबो मेला में उमड़ी भीड़
पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता, शिवम कुमार रहे अव्वल
: अब हर साल दोमुहानी नदी घाट पर लगेगा टुसू मेला, डोबो मेला में उमड़ी भीड़
नेताजी को अपना आदर्श बनाए युवा
कार्यक्रम में समाजसेवी आलोक नाग ने कहा कि उन्हें नेताजी इसलिए कहा गया क्योंकि खाली हाथ निकलकर देश-विदेश में अपना महत्वपूर्ण संगठन की नींव डाली और अपने मुकाम को हासिल किया था. युवाओं को उन्हें अपना आदर्श बनाने की जरूरत है. मौके पर सनातन गोराई कहा कि देश व अपने समाज के लिए जीना है और उन्हें आगे बढ़ाना है, तो नेताजी के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में कार्तिक महतो ने कहा कि पराक्रम दिवस के महत्व को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि हमें नेताजी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना होगा. इसी से देश की दशा और दिशा को तय कर सकते है. इसे भी पढ़े : ‘परीक्षा">https://lagatar.in/painting-competition-under-pariksha-pe-charcha-program-shivam-kumar-topped/">‘परीक्षापर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता, शिवम कुमार रहे अव्वल
Leave a Comment