Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल के नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में बुधवार को गिरिजा शंकर महतो ने योगदान दिया. उन्होंने निवर्तमान एसडीओ रंजीत लोहरा से कार्यभार ग्रहण किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी से पदोन्नति देकर सरकार ने उन्हें अनुमंडल पदाधिकारी बनाया है. सरायकेला-खरसावां जिले में गिरिजा शंकर महतो की दूसरी पोस्टिंग है. इसके पहले वे कुकडू प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे. अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यभार लेने के बाद गिरिजा शंकर महतो ने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-workshop-on-menstrual-hygiene-management-in-tata-college-colony-middle-school/">चाईबासा
: टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर कार्यशाला
: टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर कार्यशाला
Leave a Comment