Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : हवन-पूजन के साथ विद्यालय में नए सत्र का हुआ शुभारंभ

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के खूंटी स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नए सत्र के आरंभ होने के उपलक्ष्य में सोमवार को हवन-पूजन किया गया. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विद्यार्थियों ने पूरे विधि विधान से हवन में आहूतियां दी. अनुष्ठान में पंच देव पूजन, मां गायत्री का आह्वान के साथ आरती एवं सर्व कल्याण की कामना की गई. सत्र की समाप्ति के बाद सोमवार से नए सत्र 2023-24 का शुभारंभ हुआ. यज्ञ के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यार्जन के साथ सफल जीवन की कामना को लेकर आहूतियां दी. वहीं शिक्षक व शिक्षिकाओं ने विद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था कुशल बनी रहे इसके लिए कामना किए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-strong-congratulations-to-the-health-minister-on-getting-approval-for-road-construction-in-govindpur/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में सड़क निर्माण को मंजूरी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री का जोरदार अभिनंदन

लक्ष्य निर्धारित किये बगैर नहीं मिलती सफलता

विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंडा ने कहा कि नए सत्र में विद्यालय और विद्यार्थियों को नए लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए अग्रसर रहना होगा. लक्ष्य निर्धारण के बगैर सफलता नहीं मिलती है. उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए ईमानदारी से कड़ी मेहनत करने की अपील की. मौके पर विद्यालय के आचार्य संजय कुमार साहू, रामचंद्र मंत्री, सचिन मंडल, मातंगी, प्रतिमा, रिंकी व एस्टर कुमारी समेत विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही