Search

 
 
 

Chandil : सातवें दिन देवलटांड में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

 
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड के सीमावर्ती गांव देवलटांड में छह दिनों के बाद बिजली आपूर्ति के लिए खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण देवलटांड में अंधेरा कायम था. 31 जुलाई को हुई बारिश में गांव का बिजली ट्रांसफॉर्मर जल गया था. ग्रामीणों ने एक अगस्त को बिजली मिस्त्री को बुलाकर ट्रांसफॉर्मर की जांच करवाई थी. मिस्त्री ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने के कारण ट्रांसफॉर्मर जल गया है. इसे बदलना होगा. ग्रामीणों ने विभाग के कनीय अभियंता से संपर्क कर गांव का ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-releasing-exam-date-without-syllabus-and-not-giving-opportunity-to-correct-mistakes-in-application-is-unfortunate/">Chandil

: बिना सिलेबस परीक्षा तिथि जारी करना और आवेदन में भूल सुधार का मौका ना देना दुर्भाग्यपूर्ण
कनीय अभियंता ने शुक्रवार तक ट्रांसफॉर्मर बदलने का आश्वासन दिया. शुक्रवार को ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने के बाद ग्रामीणों ने कनीय अभियंता से पुन: संपर्क किया. इसके बाद कनीय अभियंता ने सोमवार को ट्रांसफॉर्मर बदल देने का आश्वासन दिया. इसके बाद सोमवार को भी विभाग ने गांव का ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी भाजपा के जिला महासचिव मधुसुदन गोराई को दी. उन्होंने सोमवार को सांसद सह केंद्र रक्षा राज्य मंत्री को इसकी जानकारी देते हुए बिजली विभाग के महाप्रबंधक से ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की. इसके बाद बिजली विभाग ने मंगलवार को ही देवलटांड में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की बात कही. वहीं मंगलवार को गांव में नया ट्रांस्फार्मर लगा दिया गया. इस अवसर पर भाजपा नेता मधुसुदन गोराई, मुखिया विपिन सिंह मुंडा समेत कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही