Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड क्षेत्र के शहरबेड़ा स्थित पावर सब स्टेशन में 5 एमभीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा. इसके साथ ही पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा. इस कारण बुधवार को सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे भादुडीह, चिलगु, शहरबेड़ा, बिरीगोड़ा, रामगढ़, आसनबनी, फोदलोगोड़ा कालीमंदिर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी. इसकी जानकारी विद्युत अवर प्रमंडल चांडिल के सहायक विद्युत अभियंता अजय कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को अबाध रूप से और सही बिजली मिले इसके लिए विभाग जगह-जगह मेंटेनेंस का काम कर रही है. जिसके कारण बुधवार को सात घंटा बिजली आपूर्ति गुल रहेगी. इसे भी पढ़ें :BBC">https://lagatar.in/income-tax-raid-continues-in-bbc-office-even-today-officials-are-investigating-for-the-last-19-hours/">BBC
के ऑफिस में आज भी इनकम टैक्स की छापेमारी जारी, पिछले 19 घंटे से अधिकारी कर रहे जांच
पांड्या ने वाइफ नताशा के साथ फिर रचाई शादी, क्रिकेटर ने इंस्टा पर रोमांटिक फोटो किया शेयर [wpse_comments_template]
के ऑफिस में आज भी इनकम टैक्स की छापेमारी जारी, पिछले 19 घंटे से अधिकारी कर रहे जांच
संसाधनों को दुरुस्त कर रही बिजली विभाग
सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि बिजली विभाग अपने उपभोक्ताओं को सही वोल्टेज में अबाध बिजली आपूर्ति करने के लिए व्यापक स्तर पर काम कर रही है. जगह-जगह ग्रीड और पावर सब स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है. पुराने हो चुके बिजली के खंभे और तार को बदलकर नया खंभा और तार लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विभाग जिस रफ्तार से उपभोक्ताओं के सुविधा को लेकर काम कर रही है, वैसी उपभोक्ताओं की ओर से रिस्पांस नहीं मिल रहा है. उपभाेक्ता बिजली बिल जमा करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :हार्दिक">https://lagatar.in/hardik-pandya-married-again-with-wife-cricketer-shared-romantic-photo-on-insta/">हार्दिकपांड्या ने वाइफ नताशा के साथ फिर रचाई शादी, क्रिकेटर ने इंस्टा पर रोमांटिक फोटो किया शेयर [wpse_comments_template]
Leave a Comment