Search

 
 
 

Chandil News: छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कपाली ओपी क्षेत्र के बंधुगोड़ा वार्ड संख्या-14 में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई. यहां 16 वर्षीय छात्रा हिना प्रवीण ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.  इस घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है.
 

Chandil : कपाली ओपी क्षेत्र के बंधुगोड़ा वार्ड संख्या-14 में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई. यहां 16 वर्षीय छात्रा हिना प्रवीण ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.  इस घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार, हिना ने हाल ही में आठवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की थी और नौवीं कक्षा में नामांकन लिया था.शनिवार को वह घर पर मौजूद थी. इसी दौरान उसने घर के अंदर लगे पाइप में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया.

 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.परिजनों के मुताबिक हिना पढ़ाई में रुचि रखती थी और सामान्य जीवन जी रही थी. ऐसे में उसके इस कदम से परिवार के लोग हैरान हैं. फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

 

सूचना मिलने के बाद कपाली ओपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.


 https://lagatar.in/proar-at-cji-surya-kant-sharmas-event-in-london

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही