Search

 
 
 

Chandil : निर्मल दा के सपने आज भी अधूरे पड़े हैं - हरेलाल महतो

 
Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड आंदोलनकारी नेता शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंड में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था. चांडिल प्रखंड के चिलगु प्रधान कार्यालय में केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि निर्मल दा के सपने आज भी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का समय आ गया है. झारखंड के युवाओं को निर्मल दा के विचारों पर चलने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-identify-bangladeshi-infiltrators-settled-at-various-places-in-the-city/">Jamshedpur

: शहर में जगह-जगह बसे बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित करने की मांग

आजसू के अलग-अलग कार्यालयों में मनाया गया शहादत दिवस

हरेलाल महतो ने कहा कि निर्मल दा ने अलग झारखंड का सपना लेकर आजसू का गठन किया था, इस दौरान उनकी हत्या कर दी गई. निर्मल दा की हत्या के बाद आजसू के कार्यकर्ताओं ने सड़़क से सदन तक आंदोलन किया, जिसके बाद अलग राज्य हासिल हुआ. निर्मल दा का सपना केवल अलग झारखंड नहीं, बल्कि इस राज्य के आदिवासी मूलवासी जनता के हक अधिकार के पक्षधर थे. अलग राज्य हासिल करने के बाद झारखंडियों को नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सम्मान मिले यही निर्मल दा की विचारधारा में थी. निर्मल महतो के शहादत दिवस पर चांडिल प्रखंड के साथ-साथ ईचागढ़ प्रखंड के मिलन चौक, कुकडू और नीमडीह स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय में शहादत दिवस मनाया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही