Search

 
 
 

चांडिल : निशान यात्रियों का चांडिल बस स्टैंड में भव्य स्वागत

 
Chandil : श्री श्याम कला भवन चांडिल द्वारा जमशेदपुर से झरिया श्याम मन्दिर जा रहे पैदल निशान यात्रियों का चांडिल बस स्टैंड में गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया. टाटा से प्रातः 7 बजे निकले 30 सदस्यीय श्याम भक्तों की टोली का चांडिल पहुंचने पर कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी, परमानंद पसारी, दुर्गा चौधरी अनिल पसारी, मोन्टी चौधरी, आयुष रूंगटा सहित सदस्यों ने माला पहना कर, शॉल ओढ़ाकर एवं मन्दिर का प्रतिक चिन्ह् देकर स्वागत किया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-worship-of-mother-vipadtarini-with-pomp-in-various-temples-crowds-of-women-gathered/">जमशेदपुर

: विभिन्न मंदिरों में धूमधाम से हुई मां विपदतारिणी की पूजा, महिलाओं की उमड़ी भीड़
निशान यात्रियों के साथ पदयात्रा करते हुए गाजे बाजे के साथ स्टेशन स्थित डाकबंगला तक पहुंचाया, जहां सभी श्याम भक्तों के लिए कला भवन के द्वारा दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी. भोजन के बाद श्याम भक्तों ने कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव परमानंद पसारी को दुपट्टा एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया. इसके पूर्व सभी श्याम भक्तों ने चांडिल बाजार स्थित श्याम मन्दिर परिसर में भजन कीर्तन किया. इस अवसर पर अरविंद मोदी, विमल अग्रवाल ,मनोज पूरीया, अनुभव अग्रवाल, सुदर्शन चौधरी, श्रवण जालान, अश्विनी शर्मा, जॉनी बगडिया, नीलकमल जालान, हरीश, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित उपस्तिथ थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही