Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कांदरबेड़ा-डोबो सड़क पर पांच से नौ फरवरी तक लगी नो इंट्री

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो में श्री शिव महापुराण कथा कार्यक्रम के दौरान कांदरबेड़ा-डोबो सड़क पर सभी प्रकार के मालवाहक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. सरायकेला-खरसावां के जिला परिवहन पदाधिकारी ने उक्त आदेश जारी किया है. जारी आदेश के तहत पांच से नौ फरवरी तक दोपहर 12 से शाम छह बजे तक का कांदरबेड़ा-डोबो सड़क पर सभी प्रकार के मालवाहक भारी वाहनों का परिचालन पूर्णत: बंद रहेगा. उक्त आदेश चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिए गए पत्र के आलोक में लिया गया है. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/illegal-sand-load-4-tractors-seized-action-of-budhmu-police-creates-stir-among-mafias/">अवैध

बालू लोड 4 ट्रैक्टर जब्त, बुढ़मू पुलिस की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप

श्रद्धालुओं का लगेगा जमावड़ा 

श्री त्रिकालदर्शी सेवा समिति द्वारा पांच से नौ फरवरी तक कपाली के डोबो में श्री शिव महापुराण कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कथा सुनने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे. इस दौरान आवागमन की समस्या उत्पन्न होने का अंदेशा है. कथा सुनने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इस लिए उक्त सड़क पर बड़े मालवाहक व भारी वाहनों का परिचालन बंद किया गया है. कथा आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. वहीं, कथा आयोजन को लेकर डोबो ग्राम सभा ने अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करने का निर्णय लिया है. ग्राम सभा से अनुमति लिए बगैर पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में कथा का अयोजन कैसे किय जा रहा है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-rape-accused-arrested-sent-to-jail/">हजारीबाग

: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चांडिल : नवकुंज महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Navkunj.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के धुनाबुरू एवं मातकमडीह पंचायत की ओर से पालगम मौजा के सोनाजाहिरा में संयुक्त रूप से आयोजित नवकुंज महायज्ञ के लिए रविवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में दोनों पंचायतों की महिलाएं बड़ी संख्या में पीला वस्त्र धारण कर शामिल हुई. सभी सोनालटांड में स्वर्णरेखा नदी के पवित्र जल कलश में लेकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अनुष्ठान स्थल तक पहुंचे. इस दौरान भजन-कीर्तन के साथ कलश यात्रा में शामिल लोग भक्ति में नाचते-झूमते चल रहे थे. कलश यात्रा में भाजपा के जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई, भाजपा नेत्री सारथी महतो समेत कई गणमान्य, दोनों पंचायतों के जनप्रतिनिधि, आयोजक मंडली के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/illegal-sand-load-4-tractors-seized-action-of-budhmu-police-creates-stir-among-mafias/">अवैध

बालू लोड 4 ट्रैक्टर जब्त, बुढ़मू पुलिस की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप

14 को दिया जाएगा विश्राम

नवकुंज महायज्ञ में रविवार को कलश स्थापना बाद गंधादिवस है. सोमवार से सभी नौ कुंजों पर अखंड हरिनाम का शुभारंभ होगा. अखंड हरिनाम संकीर्तन में 13 फरवरी को जागरण रात्रि होगा. इसके बाद 14 फश्रवरी को धूलट के साथ नाम को विश्राम दिया जाएगा. वहीं इसी दिन ब्राह्मण व वैष्णव फलार कराने के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा. क्षेत्र के अलग-अलग भक्तों ने अखंड हरिनाम संकीर्तन के लिए नौ अस्थायी कुंजों का निर्माण कराया है. नवकुंज महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है. नवकुंज स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है. सभी कुंजों को भी आकर्षक रूप दिया गया है. नवकुंज में हरिनाम सुनने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका ध्यान रखा गया है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-rape-accused-arrested-sent-to-jail/">हजारीबाग

: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चांडिल : अपराध और गैरकानूनी कार्यों पर लगाम लगाना प्राथमिकता

  • सुनील कुमार रजवाड़ ने चांडिल 13वें एसडीपीओ के रूप में दिया योगदान
[caption id="attachment_842321" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-SDPO-Sunil-Rajvad.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एसडीपीओ सुनील कुमार रजवाड़.[/caption] Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में सुनील कुमार रजवाड़ ने रविवार को योगदान दिया. चौथे बैच के अधिकारी सुनील कुमार रजवाड़ इसके पूर्व विशेष शाखा में पदस्थापित थे. रविवार को उन्होंने चांडिल के निवर्तमान एसडीपीओ संजय कुमार सिंह से पदभार ग्रहण किया. संजय कुमार सिंह का तबादला जमशेदपुर में यातायात डीएसपी के रूप में किया गया है. नए एसडीपीओ सुनील कुमार रजवाड़ ने अपना योगदान देने के साथ ही काम प्रारंभ कर दिया है. चांडिल प्रखंड के डोबो में होने वाले श्री शिव महापुराण कथा की तैयारियों की जानकारी लेने और आयोजन के दौरान विधि व्यवस्था किस प्रकार बना रहे इसके लिए उन्होंने अनुष्ठान स्थल का दौरा किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-newly-married-woman-hangs-herself-in-sindri/">धनबाद

: सिंदरी में नवविवाहिता ने लगाई फांसी

गैरकानूनी कार्यों पर लगाम लगाना प्राथमिकता

चांडिल में योगदान देने के बाद एसडीपीओ सुनील कुमार रजवाड़ ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और गैरकानूनी कार्यों पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराधियोें के लिए कोई स्थान नहीं है. अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के साथ पूरे क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना उनका लक्ष्य रहेगा. एसडीपीओ ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बना रहे. लोगों को पुलिस पर भरोसा हो और आम लोग भी अपनी बातों को पुलिस के समक्ष बेहिचक रख सके यह स्थिति कायम की जाएगी. इसके साथ ही गैर कानूनी धंधों पर लगाम लगाया जाएगा और ऐसे लोगों को जो गैर कानूनी धंधों में संलिप्त है उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपराध नियंत्रण में पुलिस को सहयोग करने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : मुझे">https://lagatar.in/i-am-being-asked-to-join-bjp-but-we-will-not-bow-down-even-if-i-am-sent-to-jail-kejriwal/">मुझे

भाजपा में शामिल होने को कहा जा रहा है, लेकिन हम झुकेंगे नहीं, भले ही मुझे जेल भेज दिया जाये : केजरीवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही