Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल: बिजली विभाग के मानव बल कर्मियों को तीन माह से मानदेय नहीं

Advertisement
Advertisement
Chandil : बिजली विभाग के मानव बल कर्मियों का विगत 3 माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. सोमवार को चांडिल अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता अजय कुमार को इस संबंध में एक मांग पत्र सौंपा गया. मांग पत्र सौंपने के दौरान मानव बल कर्मियों ने कहा कि उन्हें विगत 3 माह से मानदेय नहीं मिला है. साथ ही महीने के 30 व 31 दिन काम लिया जा रहा है और सिर्फ 26 दिन का ही मानदेय भुगतान गीतराज इंटरप्राइजेज के द्वारा हम लोगों को दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 3 माह का बकाया मानदेय का अविलंब भुगतान हो. इसके साथ ही हम सब कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की जाए. वहीं सहायक अभियंता अजय कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि बहुत जल्द बकाया मानदेय का भुगतान करा दिया जाएगा. इस अवसर पर जगन्नाथ महतो, हेमंत प्रसाद महतो, आनंद सिंह विश्वजीत सोरेन संतोष महतो, राजदीप चौधरी, जादू सिंह मुंडा व चांडिल नीमडीह, कुकडु व इचागढ़ के बिजली कर्मी उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही