Search

 
 
 

Chandil : गोगो दीदी योजना के नाम से कोई योजना संचालित नहीं - बीडीओ

 
Chandil (Dilip Kumar) : गोगो दीदी योजना को लेकर चांडिल के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने सूचना जारी की है. ज्ञापांक 697 के तहत मंगलवार को जारी सूचना में उन्होंने कहा है कि चांडिल प्रखंड अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में यह सूचना प्राप्त हो रही है कि कुछ लोगों द्वारा "गोगो दीदी योजना" के नाम से 2100 रुपये प्रति महिला को लाभ देने के लिए आवेदन प्रपत्र भरवाया जा रहा है. इस संबंध में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत चांडिल प्रखंड में “गोगो दीदी योजना" के नाम से कोई भी योजना संचालित नहीं है और न ही प्रशासन द्वारा कोई आवेदन पत्र जारी किया गया है. आम लोगों से ऐसे भ्रामक विज्ञापन से सावधान रहने का अनुरोध किया गया है. क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता गोगो दीदी योजना के नाम से महिलाओं से आवेदन फार्म भरवाएं जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-loknayaks-45th-death-anniversary-celebrated-in-sakchi/">Jamshedpur

: साकची में लोकनायक की 45वीं पुण्यतिथि मनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही