Search

 
 
 

चांडिल : इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए सिंहभूम कॉलेज में नामांकन पत्र मिलना शुरू

 
Chandil (Dilip Kumar) : इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए सिंहभूम कॉलेज चांडिल में सोमवार से नामांकन पत्र मिलना शुरू हो गया है. पहले दिन 200 विद्यार्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे. नामांकन पत्र लेने के लिए विद्यार्थी सुबह से ही कॉलेज पहुंचने लगे थे. सुबह नौ बजे कॉलेज का काउंटर खुल गया था. इसके बाद विद्यार्थी कतारबद्ध होकर नामांकन पत्र लिए. सिंहभूम कॉलेज चांडिल में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में प्रति संकाय 520 सीट है. यहां प्राथमिकता के आधार पर चांडिल अनुमंडल के विद्यार्थियों का पहले दाखिला लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-now-girl-students-will-not-have-to-leave-school-for-five-days-ntpc-initiative/">हजारीबाग

: अब छात्राओं को पांच दिन नहीं छोड़नी होगी स्कूल, एनटीपीसी ने की पहल

नामांकन नहीं होने से परेशान थे विद्यार्थी

नई शिक्षा नीति के तहत डिग्री कॉलेज में इंटरमीडिएट का नामांकन नहीं होने से विद्यार्थी परेशान थे. क्षेत्र स्थित प्लस 2 स्कूलों में पर्याप्त सीट नहीं रहने के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का नामांकन नहीं हो पाया था. इसी बीच डिग्री कॉलेजों में विद्यार्थियों के नामांकन होने के आदेश मिलने के बाद विद्यार्थियों में खुशी की लहर देखी जा रही थी. वहीं आज से नामांकन फार्म मिलने से विद्यार्थी बड़ी संख्या में कॉलेज पहुंचे और नामांकन पत्र खरीदा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही