Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

Chandil (Dilip Kumar) : आदर्श विद्यालय योजना अंतर्गत सरायकेला-खरसावां जिला के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों को शैक्षणिक सत्र 2023-24 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तहत संबद्धता प्राप्त कर संचालित किया जाना है. उक्त विद्यालयों में नामांकन के लिए नामांकन प्रपत्र संबंधित विद्यालय और जिला के आधिकारिक वेबसाईट से प्राप्त किया जा सकता है. साथ ही संबंधित विद्यालय से आवेदन प्राप्त किया जा सकता है. सरायकेला-खरसावां जिले के केभीपीएसडीएसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा दिया गया है. 15 मई तक आवेदन पत्र जमा किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-gotashila-mountain-will-be-developed-as-a-tourist-destination/">चाकुलिया

: पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा गोटाशिला पहाड़

नामांकन का विवरण

जिला मुख्यालय स्थित केभीपीएसडीएसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में कक्षा 6, 7, 8, 9 व 11 कला संकाय के बालिकाओं का नामांकन होगा. वहीं एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय में कक्षा 6, 7, 8, 9 व 11 कला व विज्ञान संकाय के बालक और बालिका दोनों का नामांकन लिया जाएगा. वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा छह में सिर्फ बालिका का नामांकन होगा. तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में मात्र एक में बालक वर्ग का नामांकन होने के कारण यहां अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है. जानकारी के अनुसार आवेदन पत्र भरने के बाद जिला स्तर पर परीक्षा के बाद मेधा सूची के आधार पर नामांकन लिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही