Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : तीन माह से नहीं मिला राशन, कार्डधारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड के तिल्ला टोला जामडीह के राशन कार्डधारियों को बीते तीन माह से राशन नहीं मिला है. राशन नहीं मिलने से प्रभावित लोगों ने शुक्रवार को नीमडीह प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों का नेतृत्व भाजपा नेत्री अनिता पारित कर रही थीं. ज्ञापन में कार्डधारियों ने बताया है कि राशन डीलर तीन माह से राशन का वितरण नहीं किया है. राशन मांगने पर ऊपर से आवंटन नहीं मिलने की बात कहते हैं. राशन डीलर आवंटन मिलने पर राशन का वितरण करने का आश्वासन कार्डधारियों को देता है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-chakulia-premier-league-panthers-easy-win-by-9-wickets-over-the-blood/">चाकुलिया

: चाकुलिया प्रीमियर लीग : द ब्लड पर पैंथर्स की 9 विकेट से आसान जीत

भूख हड़ताल पर बैठेंगे - अनिता 

इस अवसर पर भाजपा नेत्री अनिता पारित ने कहा कि जनता जनार्दन की हक की लड़ाई में आखरी सांस तक साथ देगी. कार्डधारियों को बीते तीन माह से डीलर से राशन (चावल, गेंहू) नहीं मिलना गंभीर बात है. प्रखंड विकास पदाधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि तत्काल समस्या का निराकरण नहीं होने पर लाभुकों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगी. विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने तीव्र आक्रोश जताया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही