Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अब उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन करेंगे चानो के राशन कार्डधारी

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar)राशन से वंचित कार्डधारियों के प्रखंड व अनुमंडल मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग का कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है. पदाधिकारियों का आश्वासन का भी गरीबों को उनका हक नहीं दिला पा रहा है. प्रखंड के बाद अनुमंडल मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन करने के बाद भी राशन नहीं मिलने पर अब कार्डधारी उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं. कार्डधारियों का आरोप है कि मिलीभगत से ही गरीबों को मिलने वाली राशन का कालाबाजारी किया जाता है. दरअसल, राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर 29 सितंबर को कुकड़ू प्रखंड के चानो, हेडेमुली व डेरे के 477 कार्डधारी अनुमंडल मुख्यालय पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया था. विरारेध-प्रदर्शन के बाद कार्डधारियों ने अनुमंडल पदाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपाकर मामले की जांचोपरांत दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी. इसे भी पढ़ें : गोड्डाः">https://lagatar.in/godda-leaderless-india-alliance-cannot-compete-with-bjp-amit-mandal/">गोड्डाः

नेतृत्व विहीन इंडिया गठबंधन भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकता- अमित मंडल

477 कार्डधारियों को दो माह का नहीं मिला राशन

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन वितरण में अनियमितता को लेकर हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है. 29 सितंबर को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तीन गांव के महिला-पुरुष 477 कार्डधारी चार ट्रैक्टर पर सवार होकर अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे थे और राशन डीलर की करतुतों की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को दी. कार्डधारियों ने बताया कि उन्हें जुलाई व अगस्त माह का राशन नहीं दिया गया है. दो बार अंगूठे का निशान लेकर एक बार का राशन देने की जानकारी भी दी थी. उस समय कार्डधारियों की बातों को सुनने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने कहा कि गरीबों को मिलने वाले राशन को कोई नहीं खा सकता. मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी. जरूरत पड़े तो वे स्वयं भी जांच करेंगे. सभी को नियमित रूप से राशन मिलेगा. इसको लेकर उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसे भी पढ़ें : जहां">https://lagatar.in/provide-electricity-where-there-is-no-electricity-take-care-of-quality-in-works-arjun-munda-including-many-news-from-kolhan/">जहां

नहीं है बिजली वहां पहुंचाएं, कार्यों में गुणवत्ता का रखें ख्याल : अर्जुन मुंडा।।समेत कोल्हान की कई खबरें

15 दिन बाद भी नहीं मिला राशन

चानो गांव के लाभुक छुटू सिंह मुंडा ने कहा कि अनुमंडल मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपने के 15 दिनों के बाद भी कार्डधारियों को राशन नहीं मिल सका है. यह दुर्भाग्यजनक है. गांव के तेज सिंह मुंडा ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी से शिकायत करने के बाद अब ग्रामीण लाभुक जिले के उपायुक्त के पास पहुंचेंगे और राशन वितरण में हो रही धांधली की जानकारी देंगे. कित्ती सिंह मुंडा ने कहा कि आखिर राशन डीलरों पर पदाधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं. चानो गांव के उमेश सिंह मुंडा ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था में स्पष्ट जानकारी मिलती है कि किस राशन डीलर कितना अनाज का वितरण किया है और कितना अनाज शेष बचा है. इसके बावजूद राशन डीलर कार्डधारियों को राशन का आवंटन नहीं मिलने की बात कहकर लौटा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही