Chandil (Dilip Kumar) : अब झारखंडियों को आपसी मतभेदों को दूर कर झारखंड को छठवीं अनुसूची राज्य बनाने की लड़ाई लड़नी होगी. तब जाकर स्वासासन व्यवस्था (अबुआ दिशुम-अबुआ राज) लागू होगा, जो हमारे पूर्वजों का सपना था. उक्त बातें आजसू के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित महतो ने कहीं. खरसावां शहीद स्थल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर वापस जाने के दौरान चौका में बात करते हुए ललित महतो ने कहा अब झारखंडियों को जागने और आपसी मतभेदों को दूर कर झारखंड में स्वशासन व्यवस्था लागू करने के लिए झारखंड को छठवीं अनुसूची राज्य बनाने की दिशा में काम करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : मांडू">https://lagatar.in/mandu-mla-jp-bhai-patels-elder-brother-ramprakash-bhai-patel-passed-away/">मांडू
विधायक जेपी भाई पटेल के बड़े भाई राम प्रकाश भाई पटेल का निधन
: रोटरी क्लब का 127वां मासिक रक्तदान शिविर आयोजित
विधायक जेपी भाई पटेल के बड़े भाई राम प्रकाश भाई पटेल का निधन
आजसू ने ही जलाये थे शैक्षणिक प्रमाण पत्र
आजसू के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित कुमार महतो ने कहा कि हम सभी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ही पहली जनवरी 1988 को खरसावां शहीद स्थल पर अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र जलाकर झारखंड नहीं तो चुनाव नहीं का नारा दिया था. इसके साथ ही अलग झारखंड राज्य लेने का सौगंध खाया था. उन्होंने कहा कि अलग राज्य आंदोलन के बदौलत ही मिला है. ललित महतो ने कहा कि वे वर्ष 1988 से लगातार पहली जनवरी को खरसावां के शहीदों नमन करने जाते हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rotary-clubs-127th-monthly-blood-donation-camp-organized/">चाईबासा: रोटरी क्लब का 127वां मासिक रक्तदान शिविर आयोजित
Leave a Comment