Search

 
 
 

चांडिल : अब तेज होगा ट्रेनों के ठहराव को लेकर चल रहा आंदोलन, कमेटी गठित

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, पैसेंजर ट्रेनों का भाड़ा वृद्धि वापस लेने व स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखने आदि की मांगों को लेकर किया जा रहा आंदोलन तेज होगा. इसको लेकर रविवार को चांडिल डाक बंगला परिसर में अनंत कुमार महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर आंदोलन को मजबूती दिलाने व तेज करने के लिए एक जन कमेटी का गठन किया गया. नवगठित कमेटी का नाम ट्रेन ठहराव संघर्ष मोर्चा रखा गया. अब इस बैनर में कोरोना काल के पूर्व चांडिल स्टेशन में होने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव फिर से करने, पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ाया गया भाड़ा वापस लेकर यात्रियों को राहत पहुंचाने और स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-members-of-pensioner-society-should-work-for-the-upliftment-of-the-society/">चांडिल

: समाज के उत्थान के लिए काम करें पेंशनर समाज के सदस्य

सर्वसम्मति से हुआ कमेटी का गठन

बैठक में सर्वसम्मति से ट्रेन ठहराव संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के नामों का चयन सर्वसम्मति से किया गया. ट्रेन ठहराव संघर्ष मोर्चा का अध्यक्ष अनूप महतो को बनाया गया. वहीं उपाध्यक्ष युनुस खान, सचिव अनंत महतो, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश चौड़ा, सलाहकार जवाहर लाल महतो, सचिव मंडलीय सदस्य मनोज वर्मा, आशुदेव महतो, नेपाल किस्कू, विशेश्वर महतो, मोहम्मद शईद मंसूरी और मीडिया प्रभारी प्रभात महतो को बनाया गया. साथ ही इसके अलावा पंद्रह लोगों को कमेटी का सदस्य बनाया गया है. बाद में इस कमेटी का विस्तार किया जाएगा. नव गठित कमेटी के अध्यक्ष अनूप महतो ने कहा कि आद्रा डिवीजन के डीआरएम को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा. इस विषय को क्रमागत तरीके से आंदोलन का रूप दिए जाने का निर्णय लिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही