Chandil (Dilip Kumar) : अब सड़क दुर्घटना या अन्य कारणों से किसी के घायल होने पर पुलिस भी प्राथमिक उपचार करेगी. इसको लेकर बुधवार को थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी व चालकों को प्रशिक्षण दिया गया. चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में बुधवार को एसडीपीओ संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की बैठक हुई. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आयोजित बैठक में चांडिल अंचन के पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो, सभी थाना प्रभारी, एएसआई, पुलिस वाहन के चालक आदि शामिल थे. बैठक में अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डा शेखर हांसदा भी मौजूद थे. इस दौरान सड़क सुरक्षा में बेहतरी के लिए चर्चा की गई. एसडीपीओ संजय सिंह ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कराने के लिए राहगीरों और वाहन चालकों को जागरूक करने का निर्देश दिया. इसके लिए उन्होंने अभियान चलाने की बात कही. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-gurumata-geeta-rani-reached-patkum-on-foot-with-a-vase-on-her-forehead-from-bansgarh/">चांडिल
: बांसगढ़ से माथे पर कलश लेकर पैदल पातकुम पहुंची गुरुमाता गीता रानी
: झारखंड की संस्कृति को पहचान दिलाने के लिए पैदल यात्रा कर रहा बोकारो का युवक [wpse_comments_template]
: बांसगढ़ से माथे पर कलश लेकर पैदल पातकुम पहुंची गुरुमाता गीता रानी
सिखाया गया प्राथमिक उपचार की विधि
बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारी, एएसआई व चालकों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया. डा शेखर हांसदा ने सभी प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें घायलों को तत्काल इलाज की जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिलने पर उनकी जान बचने की संभावना अधिक बढ़ जाती है. इसलिए घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था अतिशीघ्र करनी चाहिए, उसके बाद विलंब किए बिना नजदीकी अस्पताल या क्लीनिक में ले जाएं. इस अवसर पर एसडीपीओ संजय सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति घायलों की मदद कर सकते हैं. मदद करने वालों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. उन्होंने बताया कि अब से सभी थानों के वाहनों में प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध होंगे, जिससे सड़कों पर होने वाले दुर्घटनाओं के घायलों को पुलिस द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-bokaros-youth-traveling-on-foot-to-introduce-the-culture-of-jharkhand/">बहरागोड़ा: झारखंड की संस्कृति को पहचान दिलाने के लिए पैदल यात्रा कर रहा बोकारो का युवक [wpse_comments_template]
Leave a Comment