Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चार नहीं अब पांच चरणों में होगा विस्थापितों का आंदोलन

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा. धरना स्थल पर शुक्रवार को हुई बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए. इसकी जानकारी देते हुए विस्थापित नेता राकेश रंजन महतो ने बताया कि विस्थापितों का आंदोलन अब चार नहीं बल्कि पांच चरणों में होगा. बढ़ाए गए एक चरण के तहत विस्थापित थूको अभियान चलाएंगे. इस संबंध में राकेश रंजन महतो ने बताया कि विस्थापित पुनर्वास कार्यालय को विस्थापितों का कार्यालय न मानकर कूड़ेदान मान रहे हैं. इसी कूड़ेदान पर 12 जुलाई को चांडिल डैम के विस्थापित पहुंचेंगे और थूक कर वापस चले जाएंगे. उन्होंने बताया कि बाकी के अन्य चार चरण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत होंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-india-council-of-ex-servicemen-welcomes-new-oic-of-echs/">जमशेदपुर

: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद् ने ईसीएचएस के नए ओआईसी का किया स्वागत

धरनास्थल पर पहुंचे ललित महतो

धरना स्थल पर शुक्रवार को आजसू के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित महतो पहुंचे. मौके पर विस्थापितों के साथ बातचीत के दौरान ललित महतो ने कहा कि धरना प्रदर्शन से अब कुछ नहीं होगा. विस्थापितों को एकजुट होकर धरातल पर कागजी लड़ाई लड़ना होगा. कानूनी लड़ाई लड़कर ही विस्थापितों को उसका हक व अधिकार मिलेगा. वहीं, दोपहर के वक्त चिलचिलाती धुप के कारण पड़ रही गर्मी में भी विस्थापित धरना पर डटे रहे. दूसरी ओर विस्थापित गांवों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में अनिश्चितकालीन धरना का द्वितीय चरण को सफल करने के लिए योजना बनाया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही