Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चड़क पूजा पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए दिखी भक्तों की हठभक्ति

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में चड़क पूजा की धूम है. चैत्र संक्रांति के अवसर पर अपने आराध्यदेव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त तरह-तरह के हठभक्ति करते हैं. चड़क पूजा के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में भक्ता टागांन का आयोजन किया गया. चांडिल प्रखंड के नक्सल प्रभावित चौका थाना अंतर्गत रांका में चड़क पूजा के अवसर पर भक्ता टागांन का आयोजन किया गया. इसके पूर्व गुरुवार की रात को छऊ नृत्य का आयोजन किया गया था. वहीं शुक्रवार को हुए भक्ता टागांन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-paid-homage-to-babasaheb-in-bhuiandih/">जमशेदपुर

: भाजमो ने भुइयांडीह में बाबा साहेब को किया नमन

शिवभक्तों का उत्साह चरम पर

शिवभक्तों का उत्साह चरम पर था. शिवभक्त अपने पीठ पर लोहे का हुक चुभोकर करीब 50 फीट ऊपर लकड़ी की धूरी पर घूमकर अपने आराध्यदेव को प्रसन्न करते हैं. चड़क पूजा समिति की ओर से आयोजित अनुष्ठान में शिवभक्त एक दिन पहले से उपवास में रहते हैं. रात को शिव आराधना करने के बाद सुबह से ही शिव मंदिर के आगे मैदान में लंबे लकड़ी का खूंटा गाड़कर उसपर करीब 50 फीट ऊपर धूरी पर घूमते हैं. इस दौरान भोक्ता लोगों के लिए ऊपर से फूल और पैसे फेंकते हैं. चड़क पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही