Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ओड़िया समुदाय ने सीएम को बताई समस्याएं, निदान की अपील की

Chandil : सरायकेला-खरसावां जिले के ओड़िया समुदाय के लोग रांची में मुख्यमंत्री (सीएम) हेमंत सोरेन के साथ विधानसभा भवन में मिल कर एक ज्ञापन सौंपा. मौके पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा कर ओड़िया भाषियों की हो रही विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया. ओबीसी आरक्षण को पश्चिमी सिंहभूम जिले में यथाशीघ्र लागु करने की मांग की. मुख्यमंत्री ने ओड़िया भाषा पर हो रही विसंगतियों को दूर करने का आश्वासन दिया. मुलाकात के दौरान कल्याण मंत्री चंपई सोरेन और खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई भी मौजूद थे. प्रतिनिधिमंडल में पितवास प्रधान, नंदू कुमार पांडेय, भाष्कर महाकुड़, अशोक कुमार सामंत, प्रदीप कुमार जेना, नेबु प्रधान, मोतीलाल प्रधान, अनंत नारायण पाढी, अजय कुमार जेना, आदित्य प्रधान आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ेंं : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-if-there-is-no-rain-water-harvesting-in-a-house-built-in-3000-square-feet-holding-tax-will-be-one-and-a-half-times-more/">आदित्यपुर

: 3 हजार वर्गफीट में बने मकान में रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं तो डेढ़ गुणा ज्यादा लगेगा होल्डिंग टैक्स

मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा. मांग पत्र में झारखंड प्राथमिक शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रकाशित विज्ञापन में ओड़िया भाषा साहित्य को सप्तम पत्र में शामिल करने, आदर्श विद्यालय योजना अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय एवं आदर्श विद्यालयों में भाषा-साहित्य शिक्षक पद के लिए एक-एक शिक्षक का पद स्वीकृत करने, कोल्हान प्रमंडल के सभी जिलों में संचालित केंद्रीय विद्यालयों में ओड़िया भाषा साहित्य विषय के शिक्षक का पद स्वीकृत कर ओड़िया शिक्षक पदस्थापित करने, प्रमंडल के सभी विद्यालयों में ओड़िया भाषा साहित्य शिक्षक का पद सृजीत कर अविलंब नियुक्ति करने, ओड़िया भाषी-भाषाई अल्पसंख्यकों का वर्ग एक से 12 तक की सभी पुस्तकों को ओड़िया में अनुवाद कर सभी विद्यार्थियों को पूर्व की भांति उपलब्ध कराने, ओड़िया विद्यार्थियों की समस्या निदान के लिए झारखंड राज्य अधिविद्य परिषद रांची द्वारा ओड़िया भाषा साहित्य को अंगीकार करने आदि मांगें शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही