Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सड़क दुर्घटना में वृद्धा की मौत

Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के ग्राम ताल स्थित जेबरा क्रॉसिंग पर शुक्रवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई. मृतक महिला की पहचान चौका थाना क्षेत्र के गोरडीह निवासी दिवंगत उपेंद्र माझी की पत्नी रतनी माझी के रूप में की गई है. शाम करीब 7:30 बजे वृद्धा सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान रांची की ओर से जमशेदपुर की ओर जा रही एक फॉर्च्यूनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से रतनी दूर जाकर गिरी जिसके कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-birth-anniversary-of-florence-nightingale-celebrated-in-sadar-hospital/">चाईबासा

: सदर अस्पताल में मनाई गई फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती
गीता को जोरदार धक्का मारने के बाद कार सवार कार्य के साथ मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना तो का थाना की पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं पुलिस टक्कर मारने वाली कार को पकड़ने के लिए कार्रवाई की. इस संबंध में चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि पाटा टोल प्लाजा में कार को पकड़ा गया है. मृतका के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही