Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ राज परिवार के दिवंगत कुणाल सहदेव की जयंती पर 19 अप्रैल को उनकी मूर्ति स्थापित की जाएगी. ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के बाकलतोडिया में पुराना विक्रमादित्य उच्च विद्यालय परिसर में 19 अप्रैल को सुबह नौ बजे मूर्ति का अनावरण किया जाएगा. इस अवसर पर एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी आयोजित होगी. इसकी जानकारी देते हुए राजघराने के गोपाल सहदेव ने बताया कि मूर्ति अनावरण के दौरान ईचागढ़ के युवराज प्रशांत कुमार आदित्यदेव मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो को भी आमंत्रित किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-identification-of-the-dead-body-found-in-the-river-hitesh-came-out-of-the-house-after-fathers-rebuke/">जमशेदपुर
: नदी में मिले शव की हुई पहचान, पिता की फटकार के बाद घर से निकला था हितेश
: हो समाज सेवानिवृत्त संगठन ने शिक्षा को लेकर बच्चों को किया जागरूक [wpse_comments_template]
: नदी में मिले शव की हुई पहचान, पिता की फटकार के बाद घर से निकला था हितेश
26 मई 2022 को हुई थी हत्या
ईचागढ़ राजघराने के कुणाल सहदेव की हत्या 26 मई 2022 को ईचागढ़ में ही कर दी गई थी. पुराने विवाद में घर के सामने एक होटल के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी. उनकी स्मृति के लिए परिजन, दोस्त और सगे-संबंधियों ने पुराना हाई स्कूल मैदान के पास उनकी मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया था. 19 अप्रैल को दिवंगत कुणाल सहदेव की जन्म जयंती के अवसर पर मूर्ति का अनावरण करने के साथ रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की जाएगी. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-ho-samaj-retired-organization-made-children-aware-about-education/">तांतनगर: हो समाज सेवानिवृत्त संगठन ने शिक्षा को लेकर बच्चों को किया जागरूक [wpse_comments_template]
Leave a Comment