Search

 
 
 

Chandil : गांधी जयंती पर भाजयुमो नेता ने चौका मोड़ में चलाया सफाई अभियान

 
Chandil (Dilip Kumar) :  भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला मंत्री आकाश महतो ने बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर चौका मोड़ ओवरब्रिज के नीचे सफाई अभियान चलाया. इस दौरान ओवरब्रिज के नीचे चारों ओर फैले कचरों को निजी स्तर से जेसीबी और लोगों के द्वारा साफ कराया गया. मौके पर युवा नेता आकाश महतो ने बताया कि पिछले कई माह से चौका मोड़ ओवरब्रिज के नीचे कचरा का अंबार लगा हुआ था. लंबे समय से सफाई नहीं किए जाने के कारण चारों ओर गंदगी फैली हुई थी. चौका मोड़ पर रोज दूर-दराज से हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंते हैं. चारों ओर कचरा रहने के कारण इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में जगह-जगह गांधी जयंती के पावन अवसर पर सफाई अभियान चलाया जाता है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-crpf-launched-cleanliness-campaign-on-gandhi-jayanti/">Kiriburu

: गांधी जयंती पर सीआरपीएफ ने स्वच्छता अभियान चलाया

शुरू हो रही शारदीय नवरात्र

आकाश महतो ने कहा कि गुरुवार से शारदीय नवरात्र भी शुरू हो रहा है. शारदीय नवरात्र पर चौका मोड़ में आयोजित किए जाने वाले नवदुर्गा पूजा में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोज नवदुर्गा मंदिर पहुंचकर अपने आराध्य के दर्शन-पूजन करते हैं. यहां 10 दिनों तक मेला लगता है. मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है. नौ दिनों तक ओवरब्रिज के नीचे से ही कलश यात्रा निकलती है. ऐसे में ओवरब्रिज के नीचे गंदगी आयोजन को फीका बना रहा था. इसी को देखते हुए गांधी जयंती के अवसर पर चौका ओवरब्रिज के नीचे पड़े कचड़े की ढेर को साफ किया गया. उन्होंने कहा कि सर्विस रोड के किनारे दुकानदार अपना कचरा फेंक देते हैं. उन्हें भी साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए दिन निर्धारित कर पूरे क्षेत्र की सफाई करवानी चाहिए, ताकि क्षेत्र गंदगी से मुक्त रहे और लोग स्वस्थ्य रहे्ें. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-sail-csr-serious-about-development-villages-stella-selbam/">Kiriburu

: सेल सीएसआर गांवों का विकास के प्रति गंभीर – स्टेला सेलबम
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही