Search

 
 
 

चांडिल : गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने अपने गुरु के प्रति जताई कृतज्ञता

 
Chandil (Dilip Kumar) : महर्षि वेद व्यास जन्मोत्सव सोमवार को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने गुरु की पूजा अर्चना की, उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें उपहार भेंट किए. हिंदू धर्म में गुरुओं को विशेष स्थान प्राप्त है. क्योंकि गुरु ही होते हैं जो शिष्य का मार्गदर्शन करते हैं और जीवन को ऊर्जामय बनाते हैं. इस अवसर पर विभिन्न मठ व मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना व अनुष्ठान का आयोजन किया गया. स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में भी गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने गुरु भक्ति दिखाई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-in-tuibir-panchayat-mla-deepak-pidhi-laid-the-foundation-stone-for-road-construction/">चाईबासा

: तुईबीर पंचायत में विधायक दीपक बिरुवा ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास

जूना अखाड़ा के आश्रम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

[caption id="attachment_686941" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Chandil-Guru-Purnima-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> श्रीमहंत की पूजा-अर्चना करते शिष्य.[/caption] फदलोगोड़ा काली मंदिर स्थित जूना अखाड़ा के आश्रम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जूना आंकड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती ने अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सभापति उमाशंकर भारतीय महाराज जी की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद बड़ी संख्या में शिष्यों ने अपने गुरु श्रीमहंत विद्यानंद सरस्वती की पूजा अर्चना की, उन्हें उपहार भेंट किए और उनसे आशीर्वाद लिया. इसके अलावा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर लोगों ने अपने-अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता जाहिर की. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने अपने घरों में सत्यनारायण कथा का पाठ भी कराया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही