Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रमुख ने कहा योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़े महिलाएं

Chandil (Dilip Kumar) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पर जेएसएलपीएस के चौका आजीविका महिला संकुल संघटन की ओर से चावलीबासा के सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन चांडिल प्रखंड की प्रमुख अमला मुर्मू और उरमाल के मुखिया भीमसिंह मुंडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर जेएसएलपीएस की सदस्य दीदियों ने भाषण, संगीत, नृत्य व अपनी जीवनी पर कुछ केस स्टडी पढ़कर सुनाया. इसके पूर्व दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. फूलों की बारिश और स्वागत गीतों से कार्यक्रम स्थल का माहौल खुशनुमा हो गया था. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-two-shops-on-the-banks-of-burudih-dam-burnt-to-ashes/">घाटशिला

: बुरुडीह डैम किनारे दो दुकान जलकर खाक

चारदीवारी से बाहर निकलकर आगे बढ़ें महिलाएं : प्रमुख

वर्तमान समय के अनुसार सभी को मिलजुलकर आगे बढ़ने की जरूरत है. महिलाएं घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर आगे बढ़ें. परिवार के सफल संचालन के लिए पति-पत्नी दोनों को मिलकर काम करने की जरूरत है. ये बातें चांडिल प्रखंड की प्रमुख अमला मुर्मू ने कहीं. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. महिलाएं ऐसे योजनाओं का लाभ ले और आर्थिक रूप से स्वाबलंबन बनें. उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का विशेष योगदान रहता है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और गौरव का विशेष दिन है. कार्यक्रम को उरमाल के मुखिया सह मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष भीमसिंह मुंडा ने भी संबोधित किया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-two-shops-on-the-banks-of-burudih-dam-burnt-to-ashes/">घाटशिला

: बुरुडीह डैम किनारे दो दुकान जलकर खाक

कार्यक्रम में गीत-संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति दी

[caption id="attachment_574460" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/09-chandil-mhila-diwas-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" /> कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं.[/caption] कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा. गीत-संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी. मौके पर कम्यूनिटी कोडिर्नेटर जयशंकर प्रमाणिक, जेंडर सीआरपी सीमा देवी, सीएलएफ अध्यक्ष आसमती देवी, सचिव लक्ष्मीमणि माझी, रीना महतो, लक्ष्मी उरांव, बैंक सखी काजल देवी, पुष्पा महतो, सक्रिय महिला रेणुका देवी, सुलेखा महतो, रंभा मांझी, हेमानी महतो, सुचित्रा सिंह, रेखा महतो, रुम्पा महतो समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-holi-celebrated-with-enthusiasm-lots-of-colors-and-gulal/">चांडिल

: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, खूब उड़े रंग व गुलाल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही