Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के जन्मोत्सव पर उमड़े अनुयायी, भजन, प्रवचन सहित कई कार्यक्रम हुए

Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड के आदरडीह सत्संग केंद्र में श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 135वां जन्मोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रीश्री ठाकुर के अनुयायी एक साथ जुटे. इस अवसर पर भजन, प्रवचन सहित कई कार्यक्रम हुए. जन्मोत्सव के लेकर सत्संग आश्रम देवघर के साथ-साथ कई जिले के ऋत्विक और अनुयायी भी आदरडीह पहुंचे थे. मौके पर प्रार्थना, धर्म सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आनंद बाजार, दीक्षा के अलावे कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए. दिनभर कार्यक्रम स्थल श्रद्धालुओं से भरा रहा.  रघुनाथपुर से सत्संग केंद्र तक ठाकुर महाराज को लेकर विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आमंत्रित अतिथि के रूप में पूर्व जिप सदस्या अनिता पारित शामिल हुई. कार्यक्रम को सफल बनाने में ओपारिव राय चक्रवर्ती, ऋतिक सतेंद्र महतो, प्रयाग पांडे, जदूनाथ महतो, भूतनाथ दत्त, हेमंत दास, दीपक महतो, देवाशीष महतो, रवींद्र नाथ गोराई, घनश्याम कुमार, समर कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-now-the-ongoing-agitation-for-stoppage-of-trains-will-intensify-committee-formed/">चांडिल

: अब तेज होगा ट्रेनों के ठहराव को लेकर चल रहा आंदोलन, कमेटी गठित

धर्म सिर्फ मानवता का होता है : धृतिसुंदर भट्टाचार्य

कार्यक्रम में सत्संग आश्रम देवघर से आए धृतिसुंदर भट्टाचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में मानवता का ह्रास हो रहा है. इसे संरक्षित करने की जरूरत है. इसके लिए गुरू ज्ञान जरूरी है. गुरु शिष्यों को सदमार्ग दिखाते हैं. सभी धर्म-समाज और वर्ग के लोग ठाकुर जी के अनुयायी है. धर्म एक होता है लेकिन मत अलग-अलग होता है. धर्म सिर्फ मानवता का होता है. धर्म हमें बचने और बढ़ने का रास्ता प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि पुरी दुनियां आज माया-मोह के जाल में फंसा है. इससे निजात पाने के लिए गुरू ज्ञान की नितांत आवश्यकता है. बिना गुरू ज्ञान के जीवन में सफलता हासिल नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि मनुष्य के पास ज्ञान की कमी नहीं होती है इसके बवजूद भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है क्योंकि उनके पास गुरू का मार्गदर्शन नहीं होता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही