Search

 
 
 

चांडिल : झारखंड बंद के पूर्व संध्या पर चौक बाजार में निकला मशाल जुलूस

 
Chandil (Dilip Kumar) : ओलचिकी हूल बैसी, संथाल छात्र संगठन और माझी पारगाना महाल के सदस्यों ने झारखंड बंद के पूर्व संध्या पर सोमवार की शाम मशाल जुलूस निकाला. इस दौरान लोगों से आह्वान किया गया कि बंद को सफल बनाने में सभी सार्थक सहयोग करें. मशाल जुलूस चांडिल बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर नारेबाजी करते हुए गुजरा. इस अवसर पर छात्र नेता सुदामा हेंब्रम ने कहा कि संथाली को राज्य का प्रथम राजभाषा का दर्जा देने, संथाली अकादमी खोलने, संथाली भाषा के शिक्षकों का बहाली करने और ओलचिकी लिपि में पुस्तकों का प्रकाशन कर प्राथमिक स्तर से स्नातकोत्तर तक पठन-पाठन शुरू करने आदि मांगों के समर्थन में झारखंड बंद का आह्वान किया गया है. इस अवसर पर गोपाल मार्डी, लखन मुर्मू, गोपाल टुडू, नरेद्र हांसदा, अक्षय हेम्ब्रम, सुमित टुडू, फागुन मार्डी समेत बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-years-imprisonment-to-the-accused-of-robbery-three-thousand-fine/">चाईबासा

: लूटकांड के आरोपी को तीन साल की सजा, तीन हजार जुर्माना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही