Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर घुटियाडीह से निकलेगी बाइक रैली

Chandil (Dilip Kumar) : चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो का शहादत दिवस बुधवार पांच अप्रैल को मनाया जाएगा. आजसू पार्टी शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर बाइक रैली निकालेगी. चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के घुटियाडीह गांव से बुधवार को सुबह दस बजे बाइक रैली निकालेगी, जो कुकड़ू होते हुए सिल्ली के लोटा कीता गांव पहुंचेगी. आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में निकलने वाली बाइक रैली में सरायकेला-खरसावां जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र ईचागढ़, सरायकेला और खरसावां के आजसू कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-kudmi-samaj-in-khemashuli-bengal-did-indefinite-nh-49-jam/">बहरागोड़ा

: बंगाल के खेमाशुली में कुड़मी समाज ने किया अनिश्चितकालीन एनएच-49 जाम

घुटियाडीह से निकलेगी रैली

जिले के सभी कार्यकर्ता शहादत दिवस के दिन सुबह नीमडीह प्रखंड के घुटियाडीह में एकत्रित होंगे. चांडिल प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ता चिलगु स्थित पार्टी कार्यालय से एक साथ घुटियाडीह रवाना होंगे. इसकी जानकारी देते हुए आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने बताया कि रैली में एक हजार से अधिक बाइक शामिल रहेगा. शहिद रघुनाथ महतो के जन्मस्थली घुटियाडीह में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर लोटा कीता के लिए रवाना होंगे. उन्होंने बताया कि रैली में राज्य के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस भी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही