Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : महालया के मौके पर चौका में दासायं नृत्य से हुआ देवी दुर्गा का आह्वान

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar)सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा कमेटी चौका मोड़ की ओर से शनिवार को महालया के पावन अवसर पर नवदुर्गा मंदिर प्रांगण में पारंपरिक दासायं नृत्य का आयोजन किया गया. दासायं नाच के साथ देवी नवदुर्गा का आवाहन किया गया. विदित हो कि चौका मोड़ में शारदीय नवरीात्र पर देवी के नौ रूपों की प्रतिमा बनाकर नवदुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. चौका में वर्ष 2005 से शुरू हुए नवदुर्गा पूजा के दौरान महालया के दिन पारंपरिक दासायं नृत्य से देवी का आवाहन किया जाता है. दासायं नृत्य देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग चौका मोड़ स्थित नवदुर्गा मंदिर पहुंचे थे. लयबद्ध नृत्य और परंपरागत वाद्ययंत्रों की धुन ने लोगों का मन मोह लिया. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/dc-gave-instructions-complete-the-pending-pm-awas-yojana-soon-including-three-news-from-garhwa/">

 डीसी ने दिया निर्देश- लंबित पीएम आवास को जल्द करें पूरा समेत गढ़वा की तीन खबरें

दासायं माह में किया जाता है नृत्य

संताल समाज में दासायं नृत्य करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. दासायं माह के दौरान समाज के पुरुष साड़ी को धोती जैसा पहनकर और साड़ी की ही पगड़ी पहनकर दासायं नृत्य करते हैं. इस परंपरागत और अनोखे नृत्य को संताल समाज के दासायं माह के दौरान ही किया जाता है. इसके साथ चौका में नवरात्र का आगाज हो गया. रविवार को प्रतिपदा के अवसर पर देवी के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की कलश यात्रा निकाली जाएगी. कलश स्थापना के बाद देवी का पूजन शुरू होगा. इसके साथ ही चंडीपाठ भी होगा. रविवार से शुरू होने वाले श्रीराम कथा में प्रवचक शक्तिपद चटर्जी श्रद्धालुओं को रामकथा सुनाएंगे. इसको लेकर पूजा आयोजन कमेटी की सारी तैयारियां पूरी हो गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही