Search

 
 
 

चांडिल : सावन माह की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

 
Chandil (Dilip Kumar) : पवित्र सावन माह की दूसरी सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बुढ़ा बाबा शिव मंदिर जयदा, चतुर्मुखी शिव मंदिर ईचागढ़, जारगो महादेव बेड़ा शिव मंदिर, चौका काशीनाथ बाबा, पातकुम, उरमाल, देवलटांड, गांगुडीह, रघुनाथपुर, चिलगु, फदलोगोड़ा शिव मंदिर, तिरुलडीह समेत अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी. इसे भी पढ़ें : शांतिपूर्ण">https://lagatar.in/celebrate-muharram-peacefully-report-any-incident-immediately-to-the-administration-sdo/">शांतिपूर्ण

तरीके से मुहर्रम मनाएं, किसी भी घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें : एसडीओ

गूंजता रहा बोल बम का जयकारा

सावन माह की दूसरी सोमवारी पर अनुमंडल क्षेत्र स्थित शिवालयों में सुबह से ही बोल बम और हर-हर महादेव का जयकारा गूंजता रहा. इस दौरान शिवालयों में श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव पर जल अर्पण किए. सोमवार के दिन शिवालयों में रुद्राभिषेक का भी किया गया. कई मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए भोग का भी व्यवस्था की गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही