Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कुकड़ू प्रखंड के चौड़ा में उर्स 24 को, कव्वाली का होगा शानदार मुकाबला

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar)चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के चौड़ा में हजरत ख्वाजा शमसुल हुदा बद्दी अल चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का 26वां सालाना उर्स 24 सितंबर को मनाया जाएगा. इसको लेकर चौड़ा में तैयारियां जोरों पर है. मजार परिसर में बागे हरम उर्स कमेटी की ओर से रंग-रोगन आदि का कार्य किया जा रहा है. मालूम हो कि इस वर्ष हजरत शमसुल हुदा बद्दी अल चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के सलाना उर्स के मौके पर 24 सितंबर को सुबह सात बजे से कुरान खनी, शाम चार बजे से गुस्ल संदल, बाद नमाज मगरिब मिलाद उन नबी का एनेकाद किया गया है. वहीं बाद नमाज ईशा मजार मुबारक पर चादर पोशी की जाएगी. रात 8 से 9 बजे तक लंगरे आम जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-shri-krishna-rukmini-rath-yatra-will-start-from-2-pm-foreign-devotees-will-participate/">आदित्यपुर

: दोपहर दो बजे से निकलेगी श्रीकृष्ण रुक्मिणी रथ यात्रा, विदेशी भक्त होंगे शामिल

रात को सजेगी महफिल-ए-शमां

सलाना उर्स के मौके पर रात दस बजे से महफिल-ए-शमा (कव्वाली कार्यक्रम) का आयोजन होगा. कव्वाली मुकाबले में आसिफ अजमेरी एंड पार्टी अजमेर, राजस्थान व बाबू गुलाम साबरी एंड पार्टी गया, बिहार के बीच शानदार कव्वाली का मुकाबला होगा. मालूम हो कि चौड़ा में आयोजित यह उर्स कौमी एकता के लिए जाना जाता है. उर्स के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की व्यवस्था काफी चाक चौबंद रहती है. साथ सभी लोगों का सहयोग भी रहता है. उर्स में जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समुदाय के लोेग बड़ी संख्या में बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते हैं. उर्स में कोलकाता, जमशेदपुर, रांची, पुरुलिया एवं आपपास के दर्जनों गांवों के लोगों के अलावे दूर दराज से बाबा को मानने वाले लोग पहुंचते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही