Search

 
 
 

Chandil : 35 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना की पुलिस ने बाइक से शराब की तस्करी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 35 लीटर देसी शराब के साथ सालुकडीह निवासी भुवनेश्वर महतो उर्फ मलखान महतो को गिरफ्तार किया है. अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है. जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत को सूचना मिली थी कि ईचागढ़ थाना अंतर्गत सालुकडीह के रास्ते अवैध देसी शराब की तस्करी की जा रही है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद छापामारी दल का गठन कर ईचागढ़ थाना की पुलिस ने सालुकडीह पहुंच कर एंटी क्राइम चेकिंग शुरू की गई. इसी क्रम में हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सवार को जांच के लिए रोका गया. जांच के दौरान बाइक पर प्लास्टिक में भरकर रखे गए 35 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. इस संबंध में ईचागढ़ थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-people-were-drinking-fake-english-liquor-in-adityapur-gamhariya-for-years/">Adityapur

: आदित्यपुर-गम्हरिया में वर्षों से नकली अंग्रेजी शराब पी रहे थे लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही