Search

 
 
 

Chandil : तालाब में डूबने से एक की मौत

 
Chandil (Dilip Kumar) :  ईचागढ़ थाना क्षेत्र के हुंडी में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. मृतक की पहचान हुंडी गांव के पुरेंद्र महतो के रूप में की गई है. इस संबंध में मृतक की पत्नी सुंदरा महतो ने बताया कि उनके पति पुरेंद्र महतो बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से कुछ दूर स्थित तालाब में नहाने गए थे. करीब 2 घंटे बाद तक जब वे वापस घर नहीं लौटे तो खोजबीन की गयी. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-toppers-will-honored-with-pratibha-samman-dr-chaudhary/">Ghatshila

: प्रतिभा सम्मान से सम्मानित होंगे सभी टापर्स – डॉ चौधरी
इस क्रम में तालाब में पुरेंद्र महतो का शव उफनता हुआ पाया गया. उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और इस घटना में किसी का कोई दोष नहीं है. सुरेंद्र महतो घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था. उनकी मृत्यु होने पर पूरे परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है. इसकी जानकारी मिलने के बाद ईचागढ़ थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-nine-forms-of-goddess-durga-will-be-worshiped-in-jodsa/">Ghatshila

  : जोड़सा में मां दुर्गा के नौ स्वरूप की होगी पूजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही