Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के घाटशिला कुदर के पास करकरी नदी से पुलिस ने एक व्यक्ति की शव बरामद किया है. बरामद शव की पहचान कुदर निवासी 39 वर्षीय नथीनयन मुंडा के रूप में की गई है. इस संबंध में ईचागढ़ के थाना प्रभारी गौरव मिश्रा ने बताया कि मृतक मवेशी चराने के बाद मवेशियों काे नहलाने के लिए नदी में उतारा था. उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि मवेशियों को नहलाने के दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा जिससे वह नदी में गिर गया और पानी में दम घुटने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई. हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भिजवाया. पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dalsa-organized-many-programs-on-world-earth-day/">चाईबासा
: विश्व पृथ्वी दिवस पर डालसा ने आयोजित किए कई कार्यक्रम [wpse_comments_template]
चांडिल : नदी में डुबने से एक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Leave a Comment