Search

 
 
 

Chandil : दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक गंभीर

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल थाना अंतर्गत गोलचक्कर के सामने दो ट्रैकों की भिड़ंत में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार रांची की ओर से जमशेदपुर की ओर गेहूं लेकर जा रहे ट्रक और चांडिल बाजार की ओर से निकल रहे है ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर में ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. लहुलुहान अवस्था में स्थानीय लोगों ने चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जिस स्थान पर दुर्घटना घटी वह दुर्घटना संभावित क्षेत्र है, लेकिन दुर्घटना ना घटे इसके लिए कोई खास इंतजाम नहीं किया गया है. शनिवार को रिमझिम बारिश के बीच दोनों तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चांडिल थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस घटना की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-central-governments-budget-for-villages-poor-farmers-women-and-youth-will-create-a-new-and-strong-india/">Chandil

: केंद्र सरकार का बजट गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं का बजट, बनेगा नया व मजबूत भारत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही