Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अज्ञात वाहन के धक्के से एक घायल, एमजीएम रेफर

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर दुबराजपुर के समीप बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति चांडिल थाना क्षेत्र के रहने वाले जितेंद्र नाथ मांझी हैं. सड़क पर जा रहे जितेंद्र को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क के किनारे पाया. इसके बाद चौका थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-retired-warrant-officer-of-air-force-returns-shaurya-chakra-to-sdo/">घाटशिला

: एयरफोर्स के रिटायर्ड वारंट ऑफिसर ने एसडीओ को वापस किया शौर्य चक्र

एंबुलेंस की कमी के कारण होती है दिक्कत

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. समाजसेवी रवींद्र सिंह सरदार व छात्र नेता सुदामा हेम्ब्रम की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए चांडिल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. चांडिल में घायल का इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. सड़क दुर्घटना में राहगीरों के घायल होने पर चौका थाना क्षेत्र में एंबुलेंस की कमी महसूस की जाती है. एंबुलेंस नहीं रहने के कारण सड़क दुर्घटना में घायल होने वालों को तत्काल अस्पताल पहुंचने में दिक्कत होती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही