Search

 
 
 

चांडिल : सड़क दुर्घटना में एक घायल, एमजीएम रेफर

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के साहेरबड़ा गोलचक्कर के पास बुधवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल व्यक्ति नीमडीह थाना क्षेत्र के जांता गांव का रहने वाले दुलाल सिंह सरदार हैं, जो चांडिल प्रखंड के आसानबनी में आयोजित एक बैठक में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहा था. बाइक से वापसी के दौरान चांडिल गोलचक्कर के सामने पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में दुलाल सिंह के बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए तत्काल चांडिल स्थित अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रेलर को अपने कब्जे में लिया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-2-75-lakh-snatched-from-a-woman-going-home-after-withdrawing-money-from-the-bank/">चक्रधरपुर

: बैंक से पैसे निकासी कर घर जा रही महिला से 2.75 लाख की छिनतई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही