Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सड़क दुर्घटना में एक घायल, टीएमएच रेफर

Chandil (Dilip Kumar) : चौका-कांड्रा सड़क पर चौका थानांर्गत पहाड़धार के समीप घाटी के नीचे हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार कांड्रा की ओर से चौका जा रहे एक ट्रक ने साईकिल सवार व्यक्ति को जोरदार धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में साईकिल सवार व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट लगी है. घायल की पहचान चौका थाना क्षेत्र के खूंटी निवासी कालीपद महतो के रूप में की गई है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें :प्रपोज">https://lagatar.in/propose-day-express-your-love-like-this-the-one-in-front-will-not-be-able-to-deny/">प्रपोज

डे पर रोमांटिक अंदाज में करें अपने प्यार का इजहार, सामने वाला नहीं कर पायेगा इनकार

चौका में पकड़ाया ट्रक

साईकिल सवार को धक्का मारकर भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने चौका मोड़ में पकड़ लिया. लोगों को धक्का मारकर भाग रहे ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया. इस दौरान चौका मोड़ में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. चौका थाना की पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना ले गई. ट्रक में टायर लदा है. बताया गया कि खूंटी घाटी से चौका की ओर उतरने के दौरान नरसिंह इस्पात कंपनी के सामने यह दुर्घटना घटी. इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान">https://lagatar.in/painful-road-accident-in-pakistan-bus-fell-into-ditch-30-killed-15-injured/">पाकिस्तान

में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 30 की मौत, 15 घायल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही