Search

 
 
 

चांडिल : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के झाबरी के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. चौका थाना की गश्ती दल को मृतक बुरी तरह से जख्मी हालात में फोरलेन सड़क पर मिला. उसका एक हाथ टूटा हुआ है और शरीर के विभिन्न भागों में जख्म के निशान हैं. संभावना जताई जा रही है कि सोमवार की रात किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया होगा या किसी वाहन से गिर गया होगा. चौका थाना की पुलिस गश्ती दल ने उसे तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चांडिल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : थोड़ी">https://lagatar.in/hatia-patna-vande-bharat-express-inaugurated-in-a-while-governor-reached-ranchi-station/">थोड़ी

देर में हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, रांची स्टेशन पहुंचे राज्यपाल

लुंगी व गंजी पहने है मृतक

इस संबंध में चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि मृतक व्यक्ति लुंगी और गंजी पहना हुआ है. मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है. विभिन्न माध्यमों से मृतक का फोटो शेयर कर लोगों से उसकी पहचान कर घटना की सूचना परिजनों तक पहुंचाने की अपील की गई है. उन्होंने बताया कि झाबरी पंचायत के मुखिया को भी लाश की पहचान कराने के लिए बुलाया गया है. पहचान नहीं होने की स्थिति में शव को एमजीएम अस्पताल में रखवा दिया जाएगा. वहीं दूसरी ओर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही