Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो गंभीर, एक की स्थिति चिंताजनक

Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले से सटे सीमावर्ती तमाड़ थाना क्षेत्र के कीर्तनडीह में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार एनएच 33 के टीकर मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रीप ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. बाइक पर तीन लोग सवार थे. दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान चौका थाना क्षेत्र के उरमाल बुरुडीह गांव के रहने वाले जागरण उरांव के रूप में किया गया है. वहीं दोनों घायल सुबोध सिंह और विकास सिंह मुंडा भी बुरुडीह गांव के ही रहने वाले हैं. इनमें सुबोध सिंह की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/lions-club-femina-handed-over-sanitary-vending-machine-to-jamshedpur-workers-college/">जमशेदपुर

वर्कर्स कॉलेज को लायंस क्लब फेमिना ने सौंपी सेनिटरी वेंडिंग मशीन

कुबाशाल साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे तीनों

सड़क दुर्घटना के शिकार तीनों लोग एक ही बाइक से तमाड़ थाना क्षेत्र के कुबाशाल साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे. इसी दौरान टीकर मोड़ के पास सभी ट्रीप ट्रेलर की चपेट में आ गए. मृतक जागरण उरांव के भाई सुकदेव उरांव ने बताया कि तीनों खरीदारी करने कुबाशाल बाजार गए थे. उन्होंने बताया कि मृतक जागरण उरांव शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी हैं. जबकि गंभीर रूप से घायल सुबोध सिंह और विकास सिंह मुंडा अविवाहित हैं. सड़क दुर्घटना में गांव के एक व्यक्ति की मृत्यु और दो के गंभीर रहने की सूचना मिलते ही बुरुडीह गांव में मातम छा गया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पहले ईचागढ़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रांची भेज दिया. वहीं तमाड़ थाना की पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने के लिए कागजी कार्रवाई कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही