Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ट्रेन से कटकर ईचागढ़ के पातकुम निवासी एक व्यक्ति की मौत

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल गोलचक्कर और दो नंबर फाटक के बीच बुधवार को ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. मृतक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम निवासी लगभग 42 वर्षीय बेलाराम पोद्दार के रूप में की गई है. इस दुर्घटना में मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-nursing-homes-role-in-birth-death-registration-is-suspicious-dc/">आदित्यपुर

: जन्म-मृत्यु निबंधन में नर्सिंग होम की भूमिका संदिग्ध : उपायुक्त

जमशेदपुर में रहता था बेलाराम 

इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है. मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह फिलहाल जमशेदपुर में ही रहता था. जमशेदपुर से घर लौटने के दौरान दुर्घटना घटी होगी. वैसे पुलिस मामले की सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही