Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : मनीकुई के निकट अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल-कांड्रा सड़क पर चांडिल थाना क्षेत्र के मनीकुई के निकट शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. मृतक चांडिल थाना क्षेत्र के कटिया निवासी शंकर सरदार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार शंकर सरदार रोज की भांति शुक्रवार की शाम अपने घर से ड्यूटी करने आदित्यपुर जा रहा था. बाइक से जाने के दौरान मनीकुई गांव के निकट अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-boogie-woogie-dance-competition-organized-on-the-occasion-of-ganesh-puja-in-guwa/">नोवामुंडी

: गुवा में गणेश पूजा के अवसर पर बूगी-वूगी डांस प्रतियोगिता आयोजित
दुर्घटना में अज्ञात वाहन उसके शरीर के ऊपर से पार हो गया. इससे उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हुए और चांडिल थाना की पुलिस को सूचना दी. चांडिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही